Buxar News: शिक्षा विभाग ने डुमरांव एवं चौंगाई के कर्तव्य के प्रति लापरवाह 287 शिक्षकों पर किया कार्रवाई

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 06 Jun 2025 9:35 PM

विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्धारा पांचवीं सूची शुक्रवार को जारी किया गया है. पांचवीं सूची के तहत जिले के डुमरांव प्रखंड के साथ ही चौंगाई प्रखंड के शिक्षकों से स्पष्टीकरण किया गया है.

विज्ञापन

बक्सर

. जिले में क्रमवार कारवाई की शिक्षा विभाग द्धारा पांचवीं सूची शुक्रवार को जारी किया गया है. पांचवीं सूची के तहत जिले के डुमरांव प्रखंड के साथ ही चौंगाई प्रखंड के शिक्षकों से स्पष्टीकरण किया गया है. पांचवीं सूची में डुमरांव प्रखंड के 247 शिक्षकों एवं चौंगाई प्रखंड के 40 शिक्षकों पर कारवाई की गई है. इस तरह पांचवी जारी सूची के तहत जिले के दो प्रखंडों के कुल 287 शिक्षक शामिल है. शिक्षा विभाग ने दाेनों प्रखंड के शिक्षकों पर सामूहिक रूप से कारवाई करते हुए स्पष्टीकरण किया है. इससे जिले के शिक्षकों में काफी भय कामय हो गया है. स्पष्टीकरण डीपीओ स्थापना विष्णुकांत राय ने पत्र जारी कर किया है. पत्र के माध्यम से शिक्षक के रूप में दायित्व निर्वहन नहीं किये जाने, विभाग को गुमराह करने तथा बिना कार्य किये वेतन प्राप्त करने का प्रयास किये जाने का आरोप लगाया गया है. इस तरह जिले में पिछले एक सप्ताह के अंदर कुल पांच तिथियों में शैक्षणिक लापरवाही को ले कुल 760 शिक्षकों पर कारवाई की गई है. वहीं इसके पहली सूची 31 मई को जारी करते हुए इटाढ़ी प्रखंड के 43, चक्की प्रखंड के 56, केसठ प्रखंड के 72 शिक्षकों पर कारवाई किया गया है. इसके साथ ही दूसरी सूची 29 मई को जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 62 शिक्षकों एवं तीसरी सूचि 2 जून को बक्सर सदर प्रखंड के 124 शिक्षकों पर कारवाई की गई है. चौथी सूचि 4 जून को चौसा में 116 शिक्षकों पर कारवाई की गई. वहीं शुक्रवार 6 जून को पांचवीं सूचि के तहत डुमरांव प्रखंड के 247 शिक्षकों एवं चौंगाई प्रखंड के 40 शिक्षकों पर कारवाई की गई है. सभी से तीन दिनों में स्पष्टीकरण की मांग किया गया है. शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर विभाग ने ई-शिक्षा कोष ऐप पार्टल के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करा रही है. ई-शिक्षा कोष ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के मामले में विभाग ने सख्त कदम उठाना शुरू किया है. विभाग से विद्यालयों में शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसके बावजूद शिक्षक आदतन विद्यालय से बाहर रहने के बावजूद फर्जी तरीके से उपस्थिति दर्ज किया गया है. यह शिक्षकों की कारनामा विभाग के सूक्ष्म रूप से किये गये जांच के दौरान पकड़ में आया है. जिसके तहत शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर कारवाई किया है. ई-शिक्षा कोष ऐप पर शिक्षकों के प्रतिदिन विद्यालय पहुंचने एवं विद्यालय से प्रस्थान का दर्ज किये जाने वाले समयावधि तथा मोबाईल कैमरे द्वारा प्रविष्टि फोटो के सूक्ष्म जांच के क्रम में पाया गया कि संबंधित शिक्षकों द्वारा कई कार्य दिवसों को विद्यालय में बिना उपस्थिति के ही फर्जी ढंग से पूर्व से खीचें हए फोटो के माध्यम ई-शिक्षा कोष ऐप पर उपस्थिति दर्ज किया जा रहा है. कई दिवसों को मनमाने तरीके से उपस्थिति दर्ज ही नहीं किया जा रहा है. निर्धारित समय के विपरीत उपस्थिति दर्ज की जा रही है. विद्यालय छोड़ते समय ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है. जिससे परिलक्षित होता है कि आपके द्वारा नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित हुए बिना ही फर्जी ढंग से उपस्थिति बनाकर या अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए विद्यालय उपस्थिति पंजी में उपस्थिति बनाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का कार्य किया जा रहा है, जो आपके स्वेच्छाचारिता एवं दायित्व निर्वहन में घोर अनियमितता का परिचायक है. आपके इस कुकृत्य प्रयास से विद्यालय में पठन-पाठन के वातावरण को पूर्णतया दूषित किये जाने की संभवना से इंकार नहीं किया जा सकता है. आप सभी के इस प्रकार के कार्य में मिली भगत एवं एक दूसरे का सहयोग प्रभारी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व क्षमता तथा भूमिका पर गहरा प्रश्न चिन्ह है. साक्ष्य के रूप में आपके माध्यम से माह मई 2025 में ई-शिक्षा कोष ऐप पर दर्ज उपस्थिति विवरणी पत्र के साथ संलग्न करते हुए निदेश दिया जाता है कि अचूक रूप से पत्र प्राप्ति के साथ ही उक्त अनियमितता के संबंध में विद्यालय प्रधान के माध्यम से उनके मंतव्य सहित अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. क्यों नहीं आपको एक शिक्षक के रूप में दायित्व निर्वहन नहीं किये जाने, विभाग को गुमराह करने तथा बिना कार्य किये वेतन प्राप्त करने का प्रयास किये जाने के आरोप में आपके सेवा समाप्ति हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जाय. वहीं बक्सर प्रंखड में व्यापक पैमाने पर कारवाई की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन