एक तो गरमी,उस पर बिजली गुल

Updated at : 23 May 2017 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
एक तो गरमी,उस पर बिजली गुल

सोमवार के दिन सुबह 9 बजे से देर रात तक चला मेंटेनेंस का काम बक्सर : सोमवार को शहरी क्षेत्र में पॉवर ट्रिपिंग, लो वोल्टेज व अनियमित बिजली आपूर्ति से इस भीषण गरमी में लोग दिन भर बेचैन दिखे. बिजली विभाग ने इस समस्या से निजात के लिए सोमवार को मेंटेनेंस कार्य किया, लेकिन इसकी […]

विज्ञापन

सोमवार के दिन सुबह 9 बजे से देर रात तक चला मेंटेनेंस का काम

बक्सर : सोमवार को शहरी क्षेत्र में पॉवर ट्रिपिंग, लो वोल्टेज व अनियमित बिजली आपूर्ति से इस भीषण गरमी में लोग दिन भर बेचैन दिखे. बिजली विभाग ने इस समस्या से निजात के लिए सोमवार को मेंटेनेंस कार्य किया, लेकिन इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गयी. बिजली विभाग की मनमानी के कारण बिना पूर्व सूचना के पॉवर कट से उपभोक्ताओं में काफी रोष दिखा. सुबह नौ बजे से बिजली गायब हुई, तो देर रात तक नहीं आयी. दिन में बिजली गुल रहने से हाथ पंखा के सहारे लोग दिन काट रहे थे.
शाम के समय पावर कट से छात्रों को पढ़ाई करने के अलावा महिलाओं को खाना बनाने में परेशानी हुई. रात में भी बिजली काटने से लोगों को गरमी से परेशानी झेलनी पड़ी. स्थानीय लोगों ने विभाग से नियमित आपूर्ति की मांग की है. शहर के अस्पताल रोड पॉवर सब स्टेशन से ससमय आपूर्ति नहीं करने से इस इलाके के हजारों लोगों की नींद हराम हो गयी है. क्षेत्र में अनियमित रूप से बिजली आपूर्ति होने के कारण उपभोक्ता परेशान थे. धोबीघाट, चीनी मिल, मालवीय नगर, चरित्रवन, सोहनीपट्टी, बुढनपुरवा, शिवपुरी, सिविल लाइन, बाबा नगर, नयी बाजार, पांडेयपट्टी, खलासी मोहल्ला, मुसाफिर गंज, गजाधरगंज, मित्रलोक कॉलोनी, अशोक नगर, कलेक्ट्रेट रोड, न्यू काॅलोनी, जसनगर, एकता नगर, सिंह कॉलोनी, ब्रह्मर्षि नगर, रामनगर आदि इलाके में विद्युत की लचर व्यवस्था से लोगो में रोष भी व्याप्त है. उपभोक्ता बताते हैं कि इन क्षेत्रों में 15 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं की जाती है.
24 घंटे बिजली आपूर्ति शहर में भी सपना : सरकार व विभाग द्वारा 24 घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति किये जाने का दावा झूठा साबित हो रहा है. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी प्रत्यय अमृत ने अघोषित पावर कट पर राेक लगाने का निर्देश दिया था. इसके बाद भी बगैर सूचना अभियंताओं के स्तर से बिजली काटी जा रही है.
इसकी शिकायत करने पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा इसे सुधार दिये जाने का सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन सरकार का चौबीस घंटे बिजली मुहैया कराने का दावा हवा-हवाई बन कर रह गया है. जब शहर की जनता आज भी ढिबरी युग में जीने को विवश है, तो ग्रामीण इलाके के विद्युत सप्लाइ का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है. शहर वासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से सभी इलाके में नियमित बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है.
ग्रिड में मेंटेनेंस के कारण हुई समस्या
गरमी के कारण लोड शेडिंग ज्यादा है. उपभोक्ताओं के फ्यूज कॉल शिकायत, तार में कार्बन पकड़ लेने या हवा के झोकों के कारण ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी. इसलिए सोमवार को मेंटेनेंस का कार्य हुआ.
संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता, बक्सर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन