आबरू बचाने के लिए चलते वाहन से कूदी महिला
Updated at : 06 Apr 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

जबरन बोलेरो में बैठाकर ले जा रहे थे नामजद, जांच में जुटी पुलिस बक्सर : आबरू बचाने के लिए एक महिला चलती गाड़ी से कूद गयी. मामला बक्सर के टाउन थाना क्षेत्र का है. महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर […]
विज्ञापन
जबरन बोलेरो में बैठाकर ले जा रहे थे नामजद, जांच में जुटी पुलिस
बक्सर : आबरू बचाने के लिए एक महिला चलती गाड़ी से कूद गयी. मामला बक्सर के टाउन थाना क्षेत्र का है. महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार कैमूर की रहने वाली एक महिला गंगा स्नान कर रामरेखा घाट से अपने गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठी थी. जहां बोलेरो में सवार युवक पहुंचे और गांव जाने की बात कह कर महिला को बोलेरो में बैठा लिया.
जिसके बाद महिला से छेड़छाड़ करने लगे. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गयी. नामजदों के मंसूबों को भांपते हुए आबरू बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूद गयी. जिसमें वह जख्मी भी हो गयी. जिसके बाद नामजद फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




