घुड़दौड़ प्रतियोगिता में चौसा का चेतक विजेता

Updated at : 05 Apr 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में चौसा का चेतक विजेता

चौसा : प्रखंड की बनारपुर पंचायत स्थित मुर्रा बाबा सेवा समिति बनारपुर के तत्वावधान में मंगलवार को वासंतिक नवरात्र के उपलक्ष्य में मुर्रा बाबा वार्षिकोत्सव पर लगे मेले में घुड़दौड़ और दो गोला चइता का आयोजन किया गया. मुखिया जायसा देवी की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान घुड़दौड़ प्रतियोगिता में चौसा के मधु सिंह […]

विज्ञापन

चौसा : प्रखंड की बनारपुर पंचायत स्थित मुर्रा बाबा सेवा समिति बनारपुर के तत्वावधान में मंगलवार को वासंतिक नवरात्र के उपलक्ष्य में मुर्रा बाबा वार्षिकोत्सव पर लगे मेले में घुड़दौड़ और दो गोला चइता का आयोजन किया गया. मुखिया जायसा देवी की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान घुड़दौड़ प्रतियोगिता में चौसा के मधु सिंह का घोड़ा चेतक को प्रथम पुरस्कार दिया गया. महोत्सव में दो गोला चइता का आयोजन किया गया. दो गोला चइता बनारपुर व मोहनपुरवां गांव के चइत मंडली द्वारा प्रस्तुत किया गया. चइता मंडलियों द्वारा रामायण व महाभारत से विभिन्न प्रसंगों के एक से बढ़ कर एक गायन के माध्यम से सवाल-जवाब किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन