गरीब रथ को आनंद विहार से बक्सर आने में लगे 28 घंटे

Updated at : 02 Apr 2017 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
गरीब रथ को आनंद विहार से बक्सर आने में लगे 28 घंटे

32.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ट्रेन ब्रह्मपुत्र मेल व कोटा-पटना पांच घंटे की देरी से पहुंचीं बक्सर बक्सर : आनंद विहार से चलकर भागलपुर तक जानेवाली गरीब रथ एक्सप्रेस को बक्सर स्टेशन पहुंचने में 28 घंटे लग गये. औसतन 32.1 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चली. बक्सर स्टेशन पर पहुंचने का समय […]

विज्ञापन

32.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ट्रेन

ब्रह्मपुत्र मेल व कोटा-पटना पांच घंटे की देरी से पहुंचीं बक्सर
बक्सर : आनंद विहार से चलकर भागलपुर तक जानेवाली गरीब रथ एक्सप्रेस को बक्सर स्टेशन पहुंचने में 28 घंटे लग गये. औसतन 32.1 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चली. बक्सर स्टेशन पर पहुंचने का समय गरीब रथ का शुक्रवार की सुबह के डाउन में 3.46 मिनट है, लेकिन यह ट्रेन रात के नौ बजे बक्सर स्टेशन पहुंची. ट्रेनों के लेटलतीफ परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
यही हाल डाउन में जानेवाली 13008 तूफान एक्सप्रेस का भी रहा. जो 16 घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी अपने निधार्रित समय से दो घंटे से लेकर पांच घंटे की देरी से चल रही हैं,
जिसमें डाउन की ओर जानेवाली कोटा-पटना एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. वहीं, फरक्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से चार घंट की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. ट्रेन से सफर करनेवाले यात्रियों में भारी फजीहतों का सामना करना पड़ा. वे ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे. ट्रेनों के लेट-लतीफ परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा. यात्रियों ने बताया कि ठंड के दिनों में ट्रेनें लेट होती हैं, तो उसका कारण पता चल जाता है, लेकिन गरमी के दिनों में ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पंद्रह घंटे की देरी से चल रही हैं, तो इसका कारण नहीं पता चल पाता है.
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में चेनपुलिंग करते आठ धराये : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर डुमरांव स्टेशन के समीप लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में चेनपुलिंग करते आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिन पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार नन स्टाॅप ट्रेन लोकमान्य तिलक जैसे ही डुमरांव स्टेशन के समीप पहुंची.
असामाजिक तत्वों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दी. ट्रेन में एस्कार्ट टीम ने चेनपुलिंग करते आठ लोगों को धर दबोचा. विदित हो कि कुछ दिन पहले टुड़ीगंज में भी चेनपुलिंग कर दादर-भागलपुर एक्सप्रेस को रोक दिया गया था. जबकि ज्वाइंट पर सिक्का रख सिगनल को लाल कर असामाजिक तत्वों ने पटना-कुर्ला एक्सप्रेस को आधा घंटा तक रोके रखा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन