हत्या के आरोपित को मिली उम्रकैद की सजा

बक्सर : बक्सर के फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 ने मुकेश कुमार जायसवाल के हत्या में दोषी पाये गये राजेश कुमार को उम्रकैद की सजा सुनायी. इसके साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया. हत्या के इस मामले में नौ गवाहों की गवाही एवं सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को कोर्ट ने […]
बक्सर : बक्सर के फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 ने मुकेश कुमार जायसवाल के हत्या में दोषी पाये गये राजेश कुमार को उम्रकैद की सजा सुनायी. इसके साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया. हत्या के इस मामले में नौ गवाहों की गवाही एवं सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को कोर्ट ने सजा सुनायी. 17 साल के बाद इस मामले में फैसला आया. घटना 12 अक्तूबर 1998 की है. विदित हो कि नगर थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट पर आपसी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर तीन लोगों ने मुकेश कुमार जायसवाल की हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




