अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर को मारी गोली

Updated at : 31 Mar 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर को मारी गोली

वारदात. घर लौटते वक्त बाइक सवार लोगों ने घटना को दिया अंजाम घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, अपराधियों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी बक्सर : बक्सर में अपराधियों ने गुरुवार की शाम एक ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर दहशत फैला दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. घटना […]

विज्ञापन

वारदात. घर लौटते वक्त बाइक सवार लोगों ने घटना को दिया अंजाम

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, अपराधियों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी
बक्सर : बक्सर में अपराधियों ने गुरुवार की शाम एक ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर दहशत फैला दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. घटना नगर थाना क्षेत्र के सुमेश्वर स्थान की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. घटना के वक्त ट्रांसपोर्टर कमलाकांत तिवारी जेल में बंद अपने बेटे से मिल कर घर लौट रहे थे. जैसे ही सुमेश्वर स्थान पहुंचे. बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी.
गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया है. पुलिस ने अब तक के अनुसंधान में घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी है. इस घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि कमलाकांत तिवारी जेल में बंद अपने बेटे बंटी तिवारी से मिल कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया.उन्होंने कहा कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला है. हालांकि पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
दहशत में है पूरा परिवार
ट्रांसपोर्टर को गोली लगने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. वहीं, जेल में बंद बंटी तिवारी पर भी लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है, जो फिलहाल बक्सर जेल में बंद है. इस घटना से जहां लोग सहमे हुए है ़ घटना के वक्त सड़क पर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भाग गये़ वहीं, अपराधी गोली चलाने के बाद अपने को सुरक्षित करते हुए भागने के लिए हवा में भी फायरिंग किये़ कुछ लोगों ने बताया कि इस घटना के वक्त एका-एक बाजार में लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया. सभी लोग इधर-उधर भागने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन