मारपीट के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना के पुराना भोजपुर गांव में नाली विवाद में हुई मारपीट में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अन्य आरोपितों की खोज में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. वहीं, इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दो युवकों की स्थिति नाजुक बतायी जाती […]
डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना के पुराना भोजपुर गांव में नाली विवाद में हुई मारपीट में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अन्य आरोपितों की खोज में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. वहीं,
इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दो युवकों की स्थिति नाजुक बतायी जाती है. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार का प्रयोग हुआ था. इस घटना में देव कुमार चौधरी के पुत्र हरिओम चौधरी व हरि विष्णु चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में देव कुमार द्वारा 19 नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




