ज्वाइंट पर सिक्का रख सिगनल किया लाल

Updated at : 29 Mar 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
ज्वाइंट पर सिक्का रख सिगनल किया लाल

आधा घंटा रुकी रही पटना-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को दी सूचना जांच के बाद ट्रेन को आगे की ओर किया गया रवाना बक्सर : असामाजिक तत्वों ने दानापुर मुगलसराय रेलखंड के टुड़ीगंज स्टेशन के पास ज्वाइंट पर सिक्का रख सिगनल को लाल कर दिया. जिस कारण आधे घंटे तक अप में […]

विज्ञापन

आधा घंटा रुकी रही पटना-कुर्ला एक्सप्रेस

ट्रेन के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को दी सूचना
जांच के बाद ट्रेन को आगे की ओर किया गया रवाना
बक्सर : असामाजिक तत्वों ने दानापुर मुगलसराय रेलखंड के टुड़ीगंज स्टेशन के पास ज्वाइंट पर सिक्का रख सिगनल को लाल कर दिया. जिस कारण आधे घंटे तक अप में जाने वाली पटना-कुर्ला एक्सप्रेस आधे घंटे तक रुकी रही. यात्री भी काफी परेशान रहे. चालक द्वारा इसकी सूचना कंट्रोल को दी गयी. जिसके बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गयी. जांच के बाद पता चला कि जान बूझ कर असामाजिक तत्वों ने सिक्का रखकर सिगनल को लाल किया था. जांच के बाद ट्रेन को आगे की तरफ रवाना किया गया. सुनसान स्थान पर आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रेन रुकने से यात्री परेशान थे.
आशंका जतायी जा रही है कि ट्रेन रोकने के पीछे असामाजिक तत्वों का कुछ खतरनाक मंसूबा रहा होगा. सूचना मिलने के साथ ही आरपीएफ टुड़ीगंज पहुंची तो ट्रैक के ज्वाइंट पर सिक्का रखा पाया. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. बतादें दानापुर रेल प्रखंड पर मुगलसराय से दिलदारनगर तक का क्षेत्र काफी संवेदनशील है. इस रूट पर अक्सर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं.
इंटर लॉकिंग की वजह से कई ट्रेनें हुई रद्द, यात्री परेशान : बक्सर. लखनऊ, सुल्तानपुर, जफराबाद रेलखंड पर इंटरलॉकिंग का कार्य होने से दानापुर मंडल से गुजरने वाली दर्जन भर ट्रेनों को रद्द किया गया है. जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कुछ ट्रेनों को आगामी 6 अप्रैल तक रद्द रखा गया है. वहीं ट्रेन के लेटलतीफ परिचालन से भी यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके पहले जिन यात्रियों ने अपना आरक्षण कराया था उनमें कुछ लोगों ने अपना टिकट रद्द करवा लिया था. छह अप्रैल के बाद ही नियमित रूप से रद्द किये गये ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
अप में पटना-कोटा एक्सप्रेस-13237-2 और 4 अप्रैल
डाउन में कोटा-पटना एक्सप्रेस-13238-6 अप्रैल
अप में पाटलिपुत्रा चंडीगढ़ एक्सप्रेस-13255-29 मार्च एवं 2 अप्रैल
अप में श्रमजीवी एक्सप्रेस-12391-30 मार्च से 5 अप्रैल तक
डाउन में श्रमजीवी एक्सप्रेस-12392-31 मार्च से 6 अप्रैल तक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन