मझवारी के तीन घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

Updated at : 28 Mar 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
मझवारी के तीन घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

ग्रामीणों की तत्परता से आग पर पाया गया काबू अगलगी के बाद घंटों मची रही अफरातफरी ब4क्सर/सिमरी : अंचल के मझवारी गांव स्थित महादलित टोला में रविवार की रात अचानक आग लग गयी. देखते-ही-देखते आग की चपेट में आने से तीन झोंपड़ियां जल कर पूरी तरह खाक हो गयीं. अगलगी के स्पष्ट कारणों का अब […]

विज्ञापन

ग्रामीणों की तत्परता से आग पर पाया गया काबू

अगलगी के बाद घंटों मची रही अफरातफरी
ब4क्सर/सिमरी : अंचल के मझवारी गांव स्थित महादलित टोला में रविवार की रात अचानक आग लग गयी. देखते-ही-देखते आग की चपेट में आने से तीन झोंपड़ियां जल कर पूरी तरह खाक हो गयीं. अगलगी के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. इस घटना से काफी देर तक गांव में अफरातफरी का माहौल कायम रहा. जानकारी के अनुसार सुरेश राम के घर में अचानक आग लग गयी. लोग कुछ समझ पाते कि पास के ही दो और झोंपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. आग को बढ़ते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी.
जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती इसके पहले ही ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद सिमरी सीओ और अंचल कर्मचारी मौके पर पहुंच पीड़ित परिवारों को तत्काल दो-दो हजार रुपये दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन