नगर का बाजार मल्टीप्लेक्स बनेगा
Updated at : 27 Mar 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : नगर पर्षद चुनाव के पांच साल बीत चुके हैं. वार्ड में गली एवं नालियों का निर्माण तो हुआ है, पर वार्ड में छोटे गली एवं नालियों का निर्माण बाकी है. नगर के बड़ी बाजार को मल्टीप्लेक्स का रूप देना व दूसरी बड़ी योजना वार्ड में पार्क का निर्माण कराना है. वार्ड में अभी […]
विज्ञापन
बक्सर : नगर पर्षद चुनाव के पांच साल बीत चुके हैं. वार्ड में गली एवं नालियों का निर्माण तो हुआ है, पर वार्ड में छोटे गली एवं नालियों का निर्माण बाकी है. नगर के बड़ी बाजार को मल्टीप्लेक्स का रूप देना व दूसरी बड़ी योजना वार्ड में पार्क का निर्माण कराना है. वार्ड में अभी भी तीन गली का निर्माण होना बाकी है, जिसके लिए लगभग वार्ड में 30 लाख रुपये की आवश्यकता है. वार्ड बड़ी बाजार के साथ दुर्गा सिनेमा के पीछे का एक बड़ा भाग स्थित है.
वार्ड में नाली का निर्माण कम हुआ है. गलियों का निर्माण हो चुका है. कचरा प्रबंधन के लिए वीर कुंवर सिंह विद्यालय के पास जगह संरक्षित किया गया है. हमारे गली का फंड आया था, पर काम कही और हुआ.
फुलवंती देवी
वार्ड में कचरा निस्तारण के लिए डस्टबीन की व्यवस्था नहीं है. सफाई की भी कमी है. कचरे का उठाव नहीं होने से गंदगी लगा हुआ है तथा सड़क पर भी वार्ड में गंदगी की फैली हुई है. कचरे के उठाव के लिए कभी कभार कर्मी आते हैं.
मनोज कुमार
वार्ड में अभी भी तीन की संख्या में गली एवं नालियों का निर्माण बाकी है. वार्ड में ही बड़ा बाजार है, जहां मल्टीप्लेक्स का निर्माण कराने का प्रस्ताव नप को दिया गया है. इसके साथ ही वार्ड में एक पार्क का प्रस्ताव दिया गया है़
कैलास पांडेय
जिस वार्ड में नाली का निर्माण पूरा नहीं हुआ है वहां जनता की समस्याओं को देखते हुए आवश्यक कार्यों को कराने का प्रयास जारी है. यदि वार्ड में नाली की कमी है, तो जलनिकासी के लिए नाली निर्माण कार्य कराया जायेगा.
अनिल कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




