महिला ने लगायी गंगा में छलांग, अस्पताल में मौत

बक्सर : नगर के रामरेखा घाट स्थित गंगा में एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. स्थानीय लोगों ने महिला को निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दो घंटे बाद उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम एक अज्ञात महिला ने गंगा में छलांग लगा दी. घाट पर रहनेवाले […]
बक्सर : नगर के रामरेखा घाट स्थित गंगा में एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. स्थानीय लोगों ने महिला को निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दो घंटे बाद उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम एक अज्ञात महिला ने गंगा में छलांग लगा दी. घाट पर रहनेवाले लोगों ने देखा, तो उसे बाहर निकाला. इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो घंटे के बाद उसकी मौत हो गयी. नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पायी है. पहचान करने का प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




