गरमी में नहीं रुलायेगी बिजली
Updated at : 23 Mar 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

110 करोड़ से सुधरेगी शहरी विद्युतीकरण व्यवस्था बक्सर : शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए बनाई गई 110 करोड़ की आइपीडीएस योजना के टेंडर फाइनल हो चुके हैं. शहर में एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था का सर्वे शुरू करवाया जायेगा. इसके बाद अप्रैल से शहर में नये ट्रांसफाॅर्मर लगाने, केबल डालने, खंभे लगाने जैसे […]
विज्ञापन
110 करोड़ से सुधरेगी शहरी विद्युतीकरण व्यवस्था
बक्सर : शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए बनाई गई 110 करोड़ की आइपीडीएस योजना के टेंडर फाइनल हो चुके हैं. शहर में एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था का सर्वे शुरू करवाया जायेगा. इसके बाद अप्रैल से शहर में नये ट्रांसफाॅर्मर लगाने, केबल डालने, खंभे लगाने जैसे काम शुरू होंगे. बिजली कंपनी ने शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 110 करोड़ की लागत वाली आइपीडीएस योजना बनायी है. योजना के टेंडर बुलाये थे. विभागीय सूत्रों की मानें तो विटीएल एजेंसी को कार्य का आवंटन हुआ है.
कंपनी को टेंडर फाइनल किये जा चुके हैं. एक सप्ताह के भीतर शहर में आइपीडीएस योजना का सर्वे शुरू होगा. इसमें वर्तमान बिजली सप्लाइ व्यवस्था का सर्वे करवाया जायेगा. इसके बाद अप्रैल से शहर में काम शुरू किया जायेगा. सर्वे में निकली स्थिति के आधार पर शहर में नये ट्रांसफाॅर्मर, मीटर, पोल टॉप बॉक्स और नये बिजली खंभे लगाने का काम शुरू किया जाएगा.
केबल भी इस प्रोजेक्ट के तहत डाले जायेंगे.
82 हजार कनेक्शनधारियों को होगा फायदा : बक्सर जिले में आईपीडीएस योजना के तहत बक्सर शहर व डुमरांव शहर के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा. बक्सर शहर में इस समय 22 हजार 805 बिजली कनेक्शनधारी हैं. जबकि डुमरांव में कुल 60 हजार कनेक्शनधारी हैं. इन उपभोक्ताओं को इस प्रोजेक्ट पर काम होने के बाद बिना रुकावट बिजली मिलेगी. बिजली का लोड कम करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, लोड कम करके सप्लाई सिस्टम दुरुस्त किया जाएगा.
डुमरांव में बनेगा 10 एमवीए का पीएसएस : डुमरांव नगर में आइपीडीएस के तहत 10 एमवीए का पीएसएस बनाया जाना है. यहां काली मंदिर के पास जमीन की तलाश की जा रही है. सीओ ने सरकारी जमीन की अनुपलब्धता की बात कही है. ऐसे में प्राइवेट जमीन मालिकों से बात किया जा रहा है. जमीन मिलने के बाद पीएसएस निर्माण कार्य शुरू होगा. यह पीएसएस आइपीडीएस योजना के तहत बनेगा. पीएसएस में 2 एमवीए के 5 ट्रांसफाॅर्मर लगाये जायेंगे.
नहीं होगी वोल्टेज की समस्या : अब वोल्टेज की नहीं होगी. नये पीएसएस बनने से विद्युत सप्लाइ की क्वालिटी बेहतर हो जायेगी. 33 केवीए, 11 केवीए, एलटी लाइन का विस्तार किया जायेगा. कवर तार लगाये जायेंगे.
इससे बिजली चोरी पर अंकुश के साथ दुर्घटनाओं पर भी रोक लग जायेगी. 5 एमवीए के 13 ट्रांसफाॅर्मर लगाये जायेंगे. पहले से जिले में 16 पीएसएस हैं. जिनसे 80 मेगावाट बिजली की सप्लाइ की जाती है. इनमें बक्सर को 40 मेगावाट तथा डुमरांव को 40 मेगावाट बिजली मिलती है.
टेंडर फाइनल हो चुके हैं
110 करोड़ की आइपीडीएस योजना के टेंडर फाइनल हो चुके हैं. शहर में एक सप्ताह के भीतर सर्वे शुरू हो जायेगा. सर्वे के बाद शहर में काम शुरू किया जायेगा. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के टेंडर भी फाइनल हो गये हैं. जल्द योजना के तहत काम शुरू करवाया जायेगा.
प्रवीण कुमार , कार्यपालक अभियंता ,परियोजना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




