वेतनमान के लिए भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक

Updated at : 21 Mar 2017 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
वेतनमान के लिए भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक

मांगों को ससमय नहीं माना गया, तो चरणबद्ध होगा आंदोलन बक्सर : प्रवरण वेतनमान के लिए सोमवार को शिक्षक समाहरणालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गये. अब इन शिक्षकों के समर्थन में सेवानिवृत्त शिक्षक भी आ चुके हैं. भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विभाग द्वारा जनवरी […]

विज्ञापन

मांगों को ससमय नहीं माना गया, तो चरणबद्ध होगा आंदोलन

बक्सर : प्रवरण वेतनमान के लिए सोमवार को शिक्षक समाहरणालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गये. अब इन शिक्षकों के समर्थन में सेवानिवृत्त शिक्षक भी आ चुके हैं. भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विभाग द्वारा जनवरी माह में ही नियमानुकूल तैयार की गयी सूची के आधार पर वर्षों से लंबित प्रवरण वेतनमान का आदेश विभाग को देना था, लेकिन मार्च माह आ जाने के बाद भी विभाग अभी तक सूची का प्रकाशन नहीं किया.
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग शीघ्र इसका निष्पादन नहीं करता है, तो वे आमरण अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की नीति इस मामले में टाल मटोल रही है. वक्ताओं ने स्थापना का कार्य किसी दूसरे डीपीओ को सौंपने की मांग की़ धरना के माध्यम से वक्ताओं ने वरीयता सूची के प्रकाशन के उपरांत आपत्ति की प्राप्ति व निराकरण में शिक्षकों के प्रतिनिधियों को भी रखने की मांग की. मौके पर सुदर्शन पाठक, छटठू सिंह, मथुरा सिंह, आलमगिरी अंसारी, केदारनाथ सिंह, विश्वनाथ पांडेय आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन