डुमरांव में नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

डुमरांव : गृहस्वामी ने अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी, पुलिस कर रही छानबीन नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के हथेलीपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने घर का दीवार फांद नकदी सहित एक लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. इस मामले में गृहस्वामी श्रीभगवान भारती ने स्थानीय थाने में अज्ञात के […]
डुमरांव : गृहस्वामी ने अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी, पुलिस कर रही छानबीन नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के हथेलीपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने घर का दीवार फांद नकदी सहित एक लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. इस मामले में गृहस्वामी श्रीभगवान भारती ने स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. घटना को लेकर बताया जाता है कि गृहस्वामी सोमवार की रात अकेले ही घर पर गहरी नींद में सो रहा था.
जब सुबह नींद खुली, तो आंगन में कमरे का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गये. जब कमरे में पहुंचे, तो सारा सामान गायब पाया. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वृद्ध मां के इलाज लिए रखे दो हजार नकदी, कीमती साड़ी और करीब एक लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण गायब हैं. इस मामले को लेकर पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की अनुसंधान शुरू कर दी है और चोरों के सुराग पाने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




