जवानों का मिला कदम-से-कदम

Updated at : 25 Jan 2017 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
जवानों का मिला कदम-से-कदम

उत्साह. गणतंत्र दिवस को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल मैदान की सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था का दिया निर्देश बक्सर : गणतंत्र दिवस की तैयारी में बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है. मंगलवार को किला मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. किला मैदान में चल रही तैयारियों का जिलाधिकारी रमण […]

विज्ञापन

उत्साह. गणतंत्र दिवस को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

मैदान की सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था का दिया निर्देश
बक्सर : गणतंत्र दिवस की तैयारी में बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है. मंगलवार को किला मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.
किला मैदान में चल रही तैयारियों का जिलाधिकारी रमण कुमार एवं आरक्षी अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने मैदान की सफाई, लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. इस दौरान गणतंत्र दिवस पर होनेवाले परेड का भी दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण किया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई झांकियां निकाली जायेंगी. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. जिलाधिकारी और एसपी ने गणतंत्र दिवस के दिन होनेवाले परेड की सलामी ली. परेड में बिहार पुलिस, सैप के जवान तथा एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
एसडीओ गौतम कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गयी है.
सफाई व्यवस्था होगी नगर पर्षद के जिम्में : किला मैदान की सफाई की व्यवस्था नगर पर्षद के जिम्में दी गयी है. इसके साथ ही दर्शकों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है. इसके साथ ही किला मैदान के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन