डीएम व एसपी ने किया परेड का निरीक्षण

Updated at : 25 Jan 2017 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने किया परेड का निरीक्षण

मंगलवार को किला मैदान में परेड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी. पैसेंजर ट्रेन से 20 बोतल अंगरेजी शराब बरामद बक्सर : जिले में शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को जीआरपी ने एक बार फिर पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर 20 बोतल शराब बरामद किया है. इस दौरान किसी की गिरफ्तारी […]

विज्ञापन

मंगलवार को किला मैदान में परेड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी.

पैसेंजर ट्रेन से 20 बोतल अंगरेजी शराब बरामद
बक्सर : जिले में शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को जीआरपी ने एक बार फिर पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर 20 बोतल शराब बरामद किया है. इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन शराब के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी. इस मामले में एक मामला दर्ज करते हुए तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि डाउन में जानेवाली पैसेंजर ट्रेन से तस्करी के लिए शराब लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर ट्रेन में छापेमारी की गयी, जहां से सीट के नीचे एक बैग से 20 बोतल शराब बरामद हुई. शराब उत्तरप्रदेश निर्मित है. विदित हो कि इसके पहले भी पैसेंजर ट्रेनों से शराब की बरामदगी हो चुकी है. पुलिस के लाख सख्ती के बाद भी शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन