1632 बोतल विदेशी शराब बरामद पांच लोगों पर पुलिस ने दर्ज की नामजद प्राथमिकी

डुमरांव : रविवार को कोरानसराय पुलिस ने डुमरांव-नावानगर मुख्य मार्ग स्थित मुगांव मोड़ के समीप भूसा से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया. सोमवार को पुलिस ने जब इसकी जांच की, तो भूसे से छिपाकर रखी गयी 79 काटन अंगरेजी शराब बरामद की गयी. इन पेटियों में पुलिस को 1632 बोतल विदेशी शराब मिली. […]
डुमरांव : रविवार को कोरानसराय पुलिस ने डुमरांव-नावानगर मुख्य मार्ग स्थित मुगांव मोड़ के समीप भूसा से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया. सोमवार को पुलिस ने जब इसकी जांच की, तो भूसे से छिपाकर रखी गयी 79 काटन अंगरेजी शराब बरामद की गयी. इन पेटियों में पुलिस को 1632 बोतल विदेशी शराब मिली. पुलिस के अनुसार विदेशी शराब झारखंड में बनी है. शराब को डुमरांव के इलाके में डिलेवरी करना था. पुलिस पिकअप वैन चालक की खोज में लगी है.
इस मामले में डीएसपी कमलापति सिंह ने बताया कि जब पिकअप वैन की जांच की गयी, तो उसमें एक परची बरामद हुई, जिस पर पांच लोगों के नाम व पता दर्ज हैं. इन्हीं लोगों के ठिकाने पर शराब की खेप को चालक द्वारा पहुंचाना था. डीएसपी के अनुसार पांचों में दो लोग पुराना भोजपुर गांव के निवासी हैं और तीन लोग चक्की प्रखंड के छोटी लहना गांव निवासी बताये जाते हैं. पुलिस की गठित टीम इन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी करने में जुटी है. पुलिस के अनुसार सभी फरार बताये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




