चौबीस घंटे की देरी से चल रही है पंजाब मेल

Updated at : 21 Jan 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
चौबीस घंटे की देरी से चल रही है पंजाब मेल

बक्सर : सर्दी में कोहरे की आड़ लेकर ट्रेनों को निरस्त या उनके रूट कम कर दिये जाते हैं, लेकिन अब तो मौसम साफ है, फिर क्या कारण है कि ट्रेनें लेट चल रही हैं. यह सवाल यात्रियों के मन में घूम रहा है. इसके पीछे के कारणों को जब देखा गया, तो पता चला […]

विज्ञापन

बक्सर : सर्दी में कोहरे की आड़ लेकर ट्रेनों को निरस्त या उनके रूट कम कर दिये जाते हैं, लेकिन अब तो मौसम साफ है, फिर क्या कारण है कि ट्रेनें लेट चल रही हैं. यह सवाल यात्रियों के मन में घूम रहा है. इसके पीछे के कारणों को जब देखा गया, तो पता चला कि रेलवे अधिकारियों में अपने-अपने जोन की ट्रेनों का परिचालन अच्छा दिखाने की होड़ मची है और इसी चक्कर में दूसरे जोन की ट्रेनें लेट हो जा रही हैं. पंजाब मेल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 22 घंटे की देरी से चलकर बक्सर स्टेशन पहुंची. वहीं, तूफान एक्सप्रेस करीब 14 घंटे और मगध एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन