बक्सर सेंट्रल जेल में आधी रात को पड़ा छापा, हड़कंप
Updated at : 21 Jan 2017 11:47 PM (IST)
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से की गयी थी छापेमारी बक्सर : बक्सर सेंट्रल से कैदियों के फरार होने के बाद से जेल की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है. शुक्रवार की आधी रात बक्सर सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी. आधी रात को हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया. एक घंटे तक जेल में सर्च अभियान […]
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से की गयी थी छापेमारी
बक्सर : बक्सर सेंट्रल से कैदियों के फरार होने के बाद से जेल की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है. शुक्रवार की आधी रात बक्सर सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी. आधी रात को हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया. एक घंटे तक जेल में सर्च अभियान चलाया गया. सुरक्षा की बारिकियों की जांच की गयी. इस दौरान सुरक्षा में पूरी तरह से जवान एवं कारा प्रशासन के कर्मचारी मुस्तैद थे. सर्च अभियान के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. छापेमारी डीसीएलआर सह जेल अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान अधीक्षक ने कहा कि जेल में किसी प्रकार के सामान नहीं मिले हैं. जबकि सभी जवान व कारा कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद थे. विदित हो कि सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए 31 दिसंबर को बक्सर सेंट्रल जेल से पांच कैदी फरार हो गये थे,
जिसके बाद गृह विभाग ने जेल अधीक्षक और जेलर को निलंबित कर दिया था. वहीं, जेल से फरार हुए पांच कैदियों में से एक कैदी देवधारी राय को छपरा से गिरफ्तार कर लिया गया था. जबकि अभी भी चार कैदी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. अचानक हुई छापेमारी से कैदियों में हड़कंप की स्थिति व्याप्त रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




