महिला के हत्या मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 21 Jan 2017 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के हत्या मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बच्चों के बीच चश्मा टूटने को लेकर हुआ था िववाद बगेनगोला : बच्चों के बीच चश्मा टूटने की लेकर हुई मामूली विवाद ने बड़ा रूख अख्तियार करते हुए एक वृद्धा की हत्या में बदल गया. वहीं, मारपीट की इस घटना में जख्मी दो बच्चे महिला के नाती हैं. इस मामले में मृतका के छोटा पुत्र […]

विज्ञापन

बच्चों के बीच चश्मा टूटने को लेकर हुआ था िववाद

बगेनगोला : बच्चों के बीच चश्मा टूटने की लेकर हुई मामूली विवाद ने बड़ा रूख अख्तियार करते हुए एक वृद्धा की हत्या में बदल गया. वहीं, मारपीट की इस घटना में जख्मी दो बच्चे महिला के नाती हैं. इस मामले में मृतका के छोटा पुत्र ने बगेनगोला थाने में 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी है. अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है. पुलिस हत्यारों की खोजबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार बगेनगोला थाना क्षेत्र के पोखरहा टोला पर शुक्रवार की शाम कमलेश्वर सिंह का पुत्र अजीत कुमार और श्रीराम सिंह के पुत्र राहुल कुमार के बीच चश्मा टूटने को लेकर कहा सुनी हुई. बात धीरे-धीरे बढ़ती गयी और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी.
उसी में बीच बचाव करने गयी कौशल्या देवी 60 वर्ष के सिर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रहार कर दिया, जिससे कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. इस मारपीट की घटना में मृतका के रिश्ते दो नाती राहुल कुमार 16, वर्ष और नीतीश कुमार 17 वर्ष भी घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन