प्लेसमेंट के दौरान बेपटरी हुई मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला
Updated at : 21 Jan 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : लवे यार्ड में शंटिंग के दौरान प्लेसमेंट के लिए जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. हादसा आउटलाइन पर होने के कारण ट्रेनों का आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा. इस हादसे में रेलवे के हजारों रुपये की क्षति होने का अनुमान है. घटना के बाद रेल महकमे में खलबली […]
विज्ञापन
बक्सर : लवे यार्ड में शंटिंग के दौरान प्लेसमेंट के लिए जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. हादसा आउटलाइन पर होने के कारण ट्रेनों का आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा.
इस हादसे में रेलवे के हजारों रुपये की क्षति होने का अनुमान है. घटना के बाद रेल महकमे में खलबली मच गयी. कुछ घंटे के अंदर ही मौके पर रेल अधिकारी पहुंच गये. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. इसके साथ ही जांच के लिए टीम भी बनायी गयी है, जो 24 घंटे के अंदर विभाग को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी. शुक्रवार की दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुई मालगाड़ी की गति काफी धीमी थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. डिब्बे में सीमेंट लदा हुआ था. घंटों मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से उतरे डब्बों को पटरी पर लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर मालगाड़ी सीमेंट का रेक लेकर प्लेसमेंट के लिए मालगोदाम स्थित यार्ड में जा रही थी. इसी दौरान मालगाड़ी का एक डब्बा पटरी से उतर गया और मिटटी में धसने लगा पटरी से उतरते देख स्थानीय लोगों ने आवाज लगायी, जिसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोका. हादसे की जानकारी मालगाड़ी के चालक द्वारा स्टेशन प्रबंधक को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन के कान खड़े हो गये. जिसके बाद घटनास्थल पर रेलवे के कई अधिकारी पहुंचे. घटना के पीछे की वजह फिस्स प्लेट खुला होना बताया जाता है.
जांच टीम हुई गठित
मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. यह हादसा कैसे हुई और इसके लिए कौन से कारक जिम्मेदार हैं, यह स्पष्ट होने के बाद ही किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी़
एमके पांडेय स्टेशन प्रबंधक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




