नशामुक्ति दिवस के पूर्व मानव शृंखला का रिहर्सल

Updated at : 20 Jan 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्ति दिवस के पूर्व मानव शृंखला का रिहर्सल

बगेनगोला. मद्य निषेध दिवस के दिन नशामुक्ति के समर्थन में बननेवाली मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए गुरुवार के दिन पूरे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर मानव शृंखला बनाने का पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें क्षेत्र के सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. बीडीओ भगवान झा ने कहा कि मद्य […]

विज्ञापन
बगेनगोला. मद्य निषेध दिवस के दिन नशामुक्ति के समर्थन में बननेवाली मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए गुरुवार के दिन पूरे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर मानव शृंखला बनाने का पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें क्षेत्र के सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. बीडीओ भगवान झा ने कहा कि मद्य निषेध दिवस के दिन नशा मुक्ति के समर्थन में बननेवाली मानव शृंखला के लिए आज पूर्वाभ्यास किया गया. पूरे प्रखंड क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांट कर इसकी निगरानी की जा रही है, जिस रास्ते को मानव शृंखला बनाने के लिए चयन किया गया है, उस रास्ते पर एक घंटे के लिए पुरी तरह से यातायात बंद रहेगा़
डुमरांव. प्रखंड से लेकर पंचायत तक मानव शृंखला को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बीडीओ जनार्दन तिवारी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पहुंच लोगों से इस ऐतिहासिक मानव सभ्यता में शामिल होने की अपील की. वहीं, सीओ अमरेंद्र कुमार गुरुवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र से मानव शृंखला में जुड़ने के लिए प्रचार-प्रसार व लोगों को जागरूक करते दिखें. मानव शृंखला को लेकर एनएच 84 पर जगह-जगह प्वांइट-टू-प्वाइंट मार्का बनाया जा रहा है. गुरुवार को विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला को लेकर पूर्वाभ्यास किया. वहीं, संकुल संसाधन केंद्र में बीइओ विजय कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिला पदाधिकारी का अपील पत्र, प्रतिभागी परची, बैनर का वितरण किया गया. इस बाबत उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मानव शृंखला के समयानुसार अपने-अपने प्वाइंट पर रहने की बात कहीं. उन्होंने बताया कि यह शराबबंदी को लेकर ऐतिहासिक मानव शृंखला होगी.
वहीं, नावानगर प्रखंड के सभी विद्यालयों तथा प्रखंड मुख्यालय में मानव शृंखला को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया. बच्चों ने अपने-अपने विद्यालय के आगे मानव शृंखला बनायी. साथ ही नशा विरोधी नारे लगाये. इसी कड़ी में रेड रोज बालिका उच्च विद्यालय कडसर की छात्राओं ने एनएच 30 पर कडसर में मानव शृंखला बनायी .
बक्सर : पूर्ण शराबबंदी को लेकर 21 जनवरी को बनायी जानेवाली मानव शृंखला को लेकर गुरुवार को मॉकड्रील किया गया. इसको लेकर जिला के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को सभी प्रखंडों के विभिन्न गांवों में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के साथ मानव शृंखला बनाने के लिए जागृत किया.
वहीं, बाजार में मानव शृंखला को लेकर दिन भर उत्सव सा माहौल रहा. दूसरी तरफ मध्य विद्यालय और प्राथमिकी विद्यालय के बच्चों द्वारा विद्यालय क्षेत्र के पोषक एरिया में जनजागरण रैली निकाल कर लोगों को प्रेरित किया. साथ ही मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास कर संदेश देने का काम किया. वहीं, जिले के सभी पदाधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते देखे गये. मानव शृंखला रेलवे गुमटी होते हुए शहर के साथ बक्सर चौसा पर पूर्वाभ्यास किया. पूरे शहर की जिम्मेवारी सदर एसडीओ पर थी. वह पूरे दिन निरीक्षण करते रहें. एसडीओ गौतम कुमार ने बताया कि 21 जनवरी को बननेवाली मानव शृंखला की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह तो केवल पूर्वाभ्यास था. 21 जनवरी को पूरा देश देखेगा. सभी विद्यालयों के लिए सीमा निर्धारित की गयी है. वहीं, मानव शृंखला को लेकर गांवों में नुक्कड नाटक भी कराया जा रहा है.
देर शाम जिला प्रशासन ने निकाला मशाल जुलूस, बनाया गया कंट्रोल रूम : जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने गुरुवार की देर शाम मशाल जुलूस निकाला. जो शहर के चौक-चौराहे से होते हुए सिंडिकेट पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया. मशाल जुलूस किला मैदान से निकाला गया. इसको लेकर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका नंबर 06183-223333 है. जहां अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे. इस जुलूस में जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर पर्षद के भी कर्मचारी मौजूद थे. वहीं, ब्रह्म कुमार से जुड़ी कार्यकर्ताओं भी शामिल थे.
पूर्वाभ्यास में उड़ी नियम की धज्जियां : मानव शृंखला में जिला प्रशासन ने नियम की जम कर धज्जियां उड़ायी. सरकार के आदेश के बाद भी छोटे बच्चों को पूर्वाभ्यास में देखा गया. सरकार ने एक से पांच तक बच्चों को मानव शृंखला में हिस्सा नहीं लेने का आदेश दिया है. वहीं, जिला प्रशासन ने मानव शृंखला में छोटे बच्चों को लेकर नियम की धज्जियां उड़ा दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन