धान खरीद में रजिस्ट्रेशन बाधक

Updated at : 20 Jan 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद में रजिस्ट्रेशन बाधक

पहले नमी व अब निबंधन किसानों को कर रहा परेशान, औने-पौने दामों पर बेच रहे धान बक्सर : सरकार ने एक दिसंबर से ही बक्सर में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू कर दी थी. डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक महज 4726.44 मीटरिक टन धान की खरीद हो पायी है. […]

विज्ञापन

पहले नमी व अब निबंधन किसानों को कर रहा परेशान, औने-पौने दामों पर बेच रहे धान

बक्सर : सरकार ने एक दिसंबर से ही बक्सर में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू कर दी थी. डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक महज 4726.44 मीटरिक टन धान की खरीद हो पायी है. पहले नमी, तो अब रजिस्ट्रेशन खरीद में बाधक बन रहा है. ऐसे में किसान कौड़ी के भाव धान बेचने को मजबूर हैं. जिले में अभी भी धान की खरीद काफी धीमी है.

अगर धान खरीद का यही रफ्तार रहा, तो लक्ष्य की प्राप्ति भी नहीं हो सकती है. अभी भी कई व्यापार मंडल एवं पैक्स ऐसे हैं, जिन्होंने एक छटांक धान की खरीद नहीं कर पाये हैं, जिससे किसानों में काफी आक्रोश है.

96 पैक्स व सात व्यापार मंडलों के जिम्में है धान की खरीदारी : धान खरीद को लेकर जिले में 96 पैक्स और सात व्यापार मंडलों को लगाया गया है, जिनमें से कुछ ही पैक्स अब तक धान की खरीदारी कर पाये हैं. जिले में अभी भी कई पैक्स ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक नमी का बहाना बनाकर एक भी छटांक धान की खरीद नहीं किये हैं. धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं. ऐसे में किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं. 71 हजार 250.50 मीटरिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी का कहना है कि जिले में धान खरीद के पीछे नमी सबसे बड़ा बाधक है.

6 हजार 68 किसानों ने अब तक कराया निबंधन : धान खरीद को लेकर जिले में छह हजार 68 किसानों ने अपना निबंधन कराया है. वहीं, पंजीकरण नहीं करानेवाले किसानों का धान नहीं खरीदा जायेगा. जो किसान पंजीकरण नहीं करायेंगे उनको धान बेचने में परेशानी होगी. पंजीकरण की भी गति काफी धीमी है. किसानों द्वारा पंजीकरण सही ढंग से भी नहीं किया गया है. जब तक पंजीकरण नहीं होगा, किसानों के धान खरीद नहीं हो सकेगी.

पंजीकरण के लिए किसानों को-ऑपरेटिव की बेवसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा. इसके साथ ही मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, भूस्वामी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक देना होगा. कई किसानों के कागजात की फोटो कॉपी और फोटो का मिलान किया गया, तो कई तरह की असामनता पायी गयी. उन्होंने कहा कि किसान वसुधा केंद्र, साइबर कैफे पर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उनके द्वारा जो भी कागजात जमा किये जा रहे हैं, वे पूरी तरह उस किसानों से मेल नहीं कर रहे हैं.

खरीद में तेजी के लिए प्रयास जारी

अभी धान में 20 प्रतिशत से अधिक नमी की बात सामने आ रही है, लेकिन खरीद शुरू हो गयी है. धान की खरीदारी में तेजी आये, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही सभी पैक्स धान खरीद करना शुरू कर देंगे. इसके लिए आवश्यक निर्देश दे दिये गये हैं.

अजय कुमार अलंकार, जिला सहकारिता पदाधिकारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन