52 घंटे की देरी से चल रही गरीब रथ, यात्री परेशान

Updated at : 08 Jan 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
52 घंटे की देरी से चल रही गरीब रथ, यात्री परेशान

परेशानी. ट्रेनों की राह पर कोहरा बना रोड़ा, कई ट्रेनें लेट बक्सर : उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी पड़ रहा है. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है. शनिवार को दो दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से बक्सर स्टेशन पहुंचीं. साथ ही रेलवे […]

विज्ञापन

परेशानी. ट्रेनों की राह पर कोहरा बना रोड़ा, कई ट्रेनें लेट

बक्सर : उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी पड़ रहा है. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है. शनिवार को दो दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से बक्सर स्टेशन पहुंचीं. साथ ही रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द भी किया है. घने कोहरे के कारण शनिवार को भी पटना-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस रूट से गुजरनेवाली मेल व पैसेंजर ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. वहीं, दिल्ली से आनेवाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 15 घंटे से लेकर 50 घंटे की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों के विलंब से चलने व ट्रेनों के रद्द कर दिये जाने से इसका असर रेल यात्रियों पर पड़ रहा है. एक दिन के सफर को पूरा करने में यात्रियों से दो से तीन दिनों का समय लग जा रहा है.
वहीं, ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों स्टेशन पर ठिठुरते रहे. शनिवार को पूर्वा एक्सप्रेस, नाथ इस्ट एक्सप्रेस के रद्द हो जाने से रविवार को दिल्ली से बक्सर नहीं आयी. वहीं, रेलवे ने कई और ट्रेनों को रद्द किया है, जिसमें संघमित्रा एक्सप्रेस, हावड़ा- हरिद्वारा एक्सप्रेस, संपूर्ण कांति समेत कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया है. ऐसे में ट्रेनों को रद्द और लेट होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों की मानें, तो ट्रेनों के रद्द होने की सूचना यात्रियों को सही समय पर नहीं मिल रही है.
डाउन की लेट ट्रेनें समय
कोटा-पटना एक्सप्रेस 45 घंटा
ब्रह्मपुत्र मेल 24 घंटा
हिमगिरी एक्सप्रेस 21 घंटा
तूफान एक्सप्रेस 20 घंटा
महानंदा एक्सप्रेस 18 घंटा
पंजाब मेल 15 घंटा
अप की लेट ट्रेनें समय
पटना-कोटा एक्सप्रेस 52 घंटा
गरीब रथ एक्सप्रेस 42 घंटा
श्रमजीवी एक्सप्रेस 24 घंटा
अमृतसर- हावड़ा एक्सप्रेस12 घंटा
विभूति एक्सप्रेस 12 घंटा
बता दें कि यात्री रात-रात भर ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठ रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन