कोहरे से पूर्वा एक्सप्रेस रही रद्द

Updated at : 07 Jan 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे से पूर्वा एक्सप्रेस रही रद्द

बक्सर : घने कोहरे के कारण शुक्रवार को भी पटना-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस रूट से गुजरनेवाली मेल व पैसेंजर ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. शुक्रवार को दिल्ली से हावड़ा को जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया. वहीं, दिल्ली से आनेवाली अधिकांशत […]

विज्ञापन
बक्सर : घने कोहरे के कारण शुक्रवार को भी पटना-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस रूट से गुजरनेवाली मेल व पैसेंजर ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. शुक्रवार को दिल्ली से हावड़ा को जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया.
वहीं, दिल्ली से आनेवाली अधिकांशत ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 15 घंटे से लेकर 40 घंटे की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों के विलंब से चलने व ट्रेनों के रद्द कर दिये जाने से इसका असर रेल यात्रियों पर पड़ रहा है. एक दिन के सफर को पूरा करने में यात्रियों से दो से तीन दिनों का समय लग जा रहा है. वहीं, ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों स्टेशन पर ठिठुरते रहे. शीतलहर का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ने लगा है. धकधक कर 90 से 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलनेवाली ट्रेनें धीमी पड़ गयी हैं. घना कोहरा उनकी राह में रोड़ा बन गया है. वहीं, शुक्रवार को तूफान एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस रद्द हो जाने से शनिवार को दिल्ली से बक्सर नहीं आयीं. रेलवे ने कई और ट्रेनों को रद्द किया है.
डाउन की लेट ट्रेनें समय
गरीब रथ एक्सप्रेस 35 घंटा
ब्रह्मपुत्रा मेल 27 घंटा
महानंदा एक्सप्रेस 22 घंटा
तूफान एक्सप्रेस 21 घंटा
श्रमजीवी एक्सप्रेस 18 घंटा
पूर्वा एक्सप्रेस 15 घंटा
फरक्का एक्सप्रेस 18 घंटा
अप की लेट ट्रेनें समय
मगध एक्सप्रेस 17 घंटा
ब्रह्मपुत्र मेल 9 घंटा
विभूति एक्सप्रेस 7 घंटा
जनसाधारण एक्सप्रेस 5 घंटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन