ePaper

घर में घुसकर महिला से रेप, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 03 Jan 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से रेप, प्राथमिकी दर्ज

बक्सर : बक्सर में सोमवार के दिन घर में घुस कर एक युवक ने महिला के साथ रेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया. पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. वहीं, महिला को सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर में सोमवार के दिन घर में घुस कर एक युवक ने महिला के साथ रेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया. पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. वहीं, महिला को सदर अस्पताल में टीम गठित कर मेडिकल जांच करायी गयी. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के मलहचकिया मुहल्ले में महिला को घर में अकेला देख राजू पासवान नामक युवक घर में जा घुसा और मुंह बंद कर डरा धमका कर महिला के साथ रेप किया.

घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी. इसके पहले भी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में राजू पासवान जेल जा चुका है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मलहचकिया की महिला अपने घर में काम कर रही थी. इसी दौरान युवक घर में जा घुसा और उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया. घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है. महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. आज कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन