स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का मना 68वां अवतरण दिवस

Updated at : 09 Dec 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का मना 68वां अवतरण दिवस

आत्म मोक्ष के लिए समाज को गुरु ने किया है दिव्य गुप्त विज्ञान सद्वीप्रो द्वारा निकाली गयी किला मैदान से शोभायात्रा बक्सर : सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के 68वां अवतरण दिवस उनके गृह नगर बक्सर में मनाया गया़ अवतरण दिवस की सुबह हजारों सदविप्रो द्वारा किला मैदान से मुख्य नगर होते हुए भव्य शोभा […]

विज्ञापन

आत्म मोक्ष के लिए समाज को गुरु ने किया है दिव्य गुप्त विज्ञान

सद्वीप्रो द्वारा निकाली गयी किला मैदान से शोभायात्रा
बक्सर : सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के 68वां अवतरण दिवस उनके गृह नगर बक्सर में मनाया गया़ अवतरण दिवस की सुबह हजारों सदविप्रो द्वारा किला मैदान से मुख्य नगर होते हुए भव्य शोभा या़त्रा निकाली गयी़ शोभायात्रा नगर होते हुए औद्योगिक क्षेत्र स्थित सद्गुरु आइटीआइ में समाप्त हो गयी. शोभायात्रा के दौरान सदविप्रो द्वारा श्रीराम जयराम-जय जय राम के जयकारा लगा रहे थे़ यात्रा में शामिल सदविप्रो ने बताया कि ऐसे महान समय के सद्गुरु का अवतरण आठ दिसंबर को हुआ है, जिसे मनाने के लिए पूरे भारत से सदविप्र लोग पहुंचे थे़
बता दें कि गुरुवार की रात में औद्योगिक क्षेत्र स्थित सद्गुरु आइटीआइ में अवतरण दिवस का उत्सव मनाया गया़ सदविप्रो ने बताया कि स्वामी कृष्णानंद जी महाराज पूरे भारत में ही नहीं विदेशों में भी सदविप्र समाज सेवा का गठन किये हैं. उनका मुख्य उद्देश्य आत्म मोक्ष के लिए साधना एवं जगत हित में कार्य करना है. महाराज जी ने समाज में दिव्य गुप्त विज्ञान दिया है, जो एक कामधेनु है़ दैहिक, दैनिक, भौतिक किसी भी प्रकार की समस्या से मुक्ति पायी जा सकती है़ इससे ध्यान के गहराई में जाया जा सकता है़ तत्वों का शोधन करते हुए परम तत्व का ज्ञान पाया जा सकता है़ गुरुदेव से स्वर साधना लेकर कई लोग अपने जीवन में सफल हो रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन