आवास के लिए करीब 5000 आये हैं आवेदन

बक्सर : राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में 30 नवंबर तक आवेदन मांगा गया था. गरीबों के लिए सुखद यह है कि विभाग उदारता के साथ अब भी आवेदन ले रहा है. 30 नवंबर तक जो आवेदन आये हैं, उसमें कुछ चौकनेवाली बातें सामने […]
बक्सर : राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में 30 नवंबर तक आवेदन मांगा गया था. गरीबों के लिए सुखद यह है कि विभाग उदारता के साथ अब भी आवेदन ले रहा है. 30 नवंबर तक जो आवेदन आये हैं, उसमें कुछ चौकनेवाली बातें सामने आयी हैं. यह योजना आवास बनाने के लिए है और उन्हीं लोगों को इस योजना का लाभ देना है,
जिसके पास अपनी भूमि है. वहीं, स्लम बस्ती के लोगों के लिए सरकार स्वयं भूमि उपलब्ध करा कर उन्हें आवास प्रदान करेगी. लेकिन, विभाग में ऐसे सैकड़ों आवेदन आये हैं, जिसमें आवेदनकर्ता के पास भूमि नहीं है. पर आवास बनाने के लिए ऋण की मांग छह लाख रुपये तक की गयी है. यानी लोगों ने शायद योजना को बेहतर तरीके से नहीं समझा और मकान बनाने के बदले भूमि खरीदने का ही आवेदन दे दिया है. विभाग में अब तक करीब 5000 आवेदन आये हैं. इन आवेदनों पर अब कार्यवाही शुरू भी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




