कोहरे ने बढ़ायी रेल परिचालन की मुश्किल

Published at :02 Dec 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ायी रेल परिचालन की मुश्किल

बक्सर : पिछले दो दिनों से जिला कुहरे की चादर में लिपट गया है. कोहरे से स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण राहगीर सहित वाहनचालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. वाहनचालक दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं. वहीं, […]

विज्ञापन

बक्सर : पिछले दो दिनों से जिला कुहरे की चादर में लिपट गया है. कोहरे से स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण राहगीर सहित वाहनचालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. वाहनचालक दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं. वहीं, स्कूली बच्चे ठंड में घर से तैयार होकर स्कूल जाने के लिए निकलते हैं, तो कोहरे के कारण उन्हें साफ-साफ नहीं दिखता है जिसके कारण बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बच्चे अपने बस स्टॉप पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं और कोहरे में खेलते रहते हैं. वहीं, कुहासे का कहर लगातार जारी है. इसके कारण लोगों के आम जीवन के साथ-साथ ट्रेनों के परिचालन पर भी ब्रेक लग गया है. इस कारण बक्सर स्टेशन पर गुरुवार को भी कई ट्रेनें लेट रहीं. डाउन में आधा दर्जन ट्रेनाें समेत अप में भी कई ट्रेनों के लेट परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानी रही. यात्रियों को ठंड में रात में ट्रेनों के इंतजार में ठिठूरना पड़ रहा है. ट्रेनों के परिचालन का यह हाल है कि ट्रेन एक घंटे से लेकर 22 घंटे तक लेट आ रही हैं. डाउन में हावड़ा-हरिद्वार एक्स, पंजाब मेल, महानंदा एक्स, श्रमजीवी एक्स, विभूति एक्स, मगध एक्स, तूफान एक्स, ब्रह्मपुर एक्स, पूर्वा एक्स, लोकमान्य तिलक आसनसोल एक्स अपने निर्धारित समय से लेट रहीं

दिल्ली जानेवाली ट्रेनें
हावड़ा-हरिद्वार एक्स22 घंटा
पंजाब मेल चार घंटे
महानंदा एक्स17 घंटे
श्रमजीवी एक्स11 घंटे
विभूति एक्स 20 घंटे
मगध एक्स आठ घंटे
तूफान एक्स 14 घंटे
ब्रह्मपुर एक्स नौ घंटे
पूर्वा एक्स 14 घंटे
लोकमान्य तिलक एक्स दो घंटे
पटना जानेवाली ट्रेनें
ब्रह्मपुत्र एक्सदो घंटे
पंजाब मेल 12 घंटे
अपर इंडिया एक्सएक घंटे देर से बक्सर पहुंची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन