नोटबंदी पर जदयू दो नावों पर सवार : डॉ. प्रेम

Published at :22 Nov 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी पर जदयू दो नावों पर सवार :  डॉ. प्रेम

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि नोटबंदी पर जदयू दो नावों पर सवारी कर रही है. नोटबंदी का जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुल कर समर्थन किया है. वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर नोटबंदी […]

विज्ञापन
पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि नोटबंदी पर जदयू दो नावों पर सवारी कर रही है. नोटबंदी का जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुल कर समर्थन किया है.
वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर नोटबंदी करेगी. डॉ. कुमार ने कहा कि नोटबंदी की वजह से भाजपा 2019 में दो-तिहायी बहुमत से ज्यादा सीटें लेकर जीतेगी. डॉ. कुमार ने कहा कि जदयू नेता शरद यादव बराबर इस तरह के बयान देने में रहते हैं, जिससे वे विवादों में बने रहें. उन्हें देश की बुनियादी समस्याओं व मुद्दों से कोई मतलब नहीं रहता है. प्रधानमंत्री की नोटबंदी से पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन