यात्रियों की मदद के लिए मौजूद था प्रशासन

बक्सर : इंदौर-पटना एक्सप्रेस के पीड़ित यात्रियों का जत्था सोमवार की रात करीब दो बजे रिलीफ ट्रेन से बक्सर पहुंची. बक्सर स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पूर्व से जिला प्रशासन और बक्सर के समाजसेवियों का हुजूम मौजूद था. ट्रेन में करीब दो सौ यात्री थे. जिनको राहत सामग्री दी गयी और उनका हाल पूछा […]
बक्सर : इंदौर-पटना एक्सप्रेस के पीड़ित यात्रियों का जत्था सोमवार की रात करीब दो बजे रिलीफ ट्रेन से बक्सर पहुंची. बक्सर स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पूर्व से जिला प्रशासन और बक्सर के समाजसेवियों का हुजूम मौजूद था. ट्रेन में करीब दो सौ यात्री थे. जिनको राहत सामग्री दी गयी और उनका हाल पूछा गया. डीएम रमण कुमार, एडीएम एनामुल हक सिद्दीकी समेत अन्य पदाधिकारी और समाजसेवी पीड़ित यात्रियों से बातचीत किये. इन यात्रियों में सबसे ज्यादा बेगूसराय और पूर्णिया के यात्री शामिल थे. सभी यात्री हादसे से डरे और सहमे नजर आ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




