12 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल

Published at :08 Nov 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
12 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मार्ग स्थित उत्तरप्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाका रामपुर में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 12 बोतल शराब के साथ जमौली गांव के सरोज चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ वहीं, एक व्यक्ति अकबरपुर के विद्यासागर बाइक से भागने में सफल रहा़ चेकिंग […]

विज्ञापन
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मार्ग स्थित उत्तरप्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाका रामपुर में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 12 बोतल शराब के साथ जमौली गांव के सरोज चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ वहीं, एक व्यक्ति अकबरपुर के विद्यासागर बाइक से भागने में सफल रहा़ चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे अवर निरीक्षक किशुन दयाल महतो ने बताया कि इसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया़
इनके पास से 750 एमएल की सात बोतल और 375 एमएल की पांच बोतलें जब्त की गयीं. वहीं, भागनेवाले के खिलाफ पुलिस गहन छापेमारी कर रही है़ विदित हो कि पुलिस द्वारा चेकिंग के बावजूद शराब आ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन