ब्रह्मपुर में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या

Published at :13 Oct 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मपुर में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाने के कुंआवन गांव में दुष्कर्म के बाद एक किशोरी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. हत्यारे शव को गांव के ही चौराहे पर रख फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, सदर अस्पताल के डीएस केएन गुप्ता के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन कर […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाने के कुंआवन गांव में दुष्कर्म के बाद एक किशोरी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. हत्यारे शव को गांव के ही चौराहे पर रख फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, सदर अस्पताल के डीएस केएन गुप्ता के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन कर किशोरी की मेडिकल जांच के बाद पोस्टमार्टम कराया गया. बोर्ड में डॉ मधु सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह और डॉ भूपेंद्र नाथ शामिल रहे. जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. घटना के वक्त किशोरी पड़ोस में दूध लाने के लिए गयी थी. उ

जानकारी के अनुसार किशोरी दूध लाने के लिए अपने पड़ोस में गयी थी. वहां अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पहचान उजागर होने की डर से किशोरी की गला दबा कर हत्या कर दी.
किशोरी काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि उसका शव गांव के चौराहे पर पड़ा है. इस खबर से गांव में सनसनी फैल गयी. देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इस मामले में परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है.
बोर्ड का गठन कर कराया गया मेडिकल जांच, पोस्टमार्टम
मामले की जांच में जुटी पुलिस, हत्यारों का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन