बक्सर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 युवक डूबे, तलाश जारी

बक्सर : बिहारमें बक्सर के चौसा महादेवा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान चार युवकों के डूबने से अाक्रोशित लोगों ने सीओ के वाहन में अाग लगा दी. डूबने वालों में दो सगे भाई हैं. बताया जाता है कि बचाव दल के जल्द नहीं पहुंचने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया और हंगामा शुरू हो […]
बक्सर : बिहारमें बक्सर के चौसा महादेवा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान चार युवकों के डूबने से अाक्रोशित लोगों ने सीओ के वाहन में अाग लगा दी. डूबने वालों में दो सगे भाई हैं. बताया जाता है कि बचाव दल के जल्द नहीं पहुंचने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया और हंगामा शुरू हो गया.
हादसा जिले के मुफफ्सिल थाना के चौसा महादेव घाट पर हुआ. जानकारी के मुताबिक युवक प्रतिमा विसर्जन को गये थे इस दौरान ये हादसा हुआ. घटनाको लेकर आक्रोशितलोगों ने जमकर हंगामा मचाया. मौके पर पहुंचे सीओ कोभीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ा. इस दौरान भीड़ ने सीओ की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया.
इस दौरान लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा. वहीं, अब भी चारों युवकों का कोई पता नहीं चला है जिससे आक्रोश का माहौल बरकरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




