विद्यालय का ताला तोड़ कर एमडीएम का चावल चोरी, एक पकड़ा गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

चक्की : खंड क्षेत्र के जवहीं दियर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यायल जवहीं में गुरुवार की देर शाम चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ मध्याह्न भोजन के लिए रखा गया छह बोरा चावल चुरा ले गये.इसके बाद दुबारा चोरी करने की नीयत से जब पहुंचे, तो तीन में से एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे […]
विज्ञापन
चक्की : खंड क्षेत्र के जवहीं दियर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यायल जवहीं में गुरुवार की देर शाम चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ मध्याह्न भोजन के लिए रखा गया छह बोरा चावल चुरा ले गये.इसके बाद दुबारा चोरी करने की नीयत से जब पहुंचे, तो तीन में से एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया. जबकि उसके अन्य दो साथी भागने में सफल रहे. पकड़े गये चोर की निशानदेही पर उत्तरप्रदेश स्थित महाजी डेरा के किराना व्यवसायी चंदन चौबे के यहां से पांच बोरा चावल बरामद कर लिया गया़ जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ युवक शाम के समय स्कूल के पास गये, तो देखे कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है़ अभी वे कुछ समझ पाते की अंदर से कुछ आवाज हुई़
अंदर जाने पर तीन युवक दिखें जिनमें से एक को युवकों ने दबोच लिया. जबकि उनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे. ग्रामीणों के अनुसार पकड़े गये युवक विनोद यादव पिता राजदयाल यादव ने बताया कि यूपी के महाजी डेरा स्थित किराना व्यवसायी चंदन चौबे ने पैसे की लालच देकर चोरी के लिए उकसाया व ताला काटने का औजार भी उपलब्ध कराया़ घटना की सूचना प्रधानाध्यापक को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




