जिलाधिकारी कर रहे थे समीक्षात्मक बैठक और साहब ले रहे थे नींद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम. बैठक में सो रहे नहर विभाग के अधिकारी. बिजली विभाग ने चलाया अभियान, दो पर प्राथमिकी चौसा : चोरी से बिजली जलाकर राजस्व का नुकसान करनेवाले लोगों के खिलाफ बिजली विभाग ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में गुरुवार को चौसा के गुरुदास मठिया के समीप […]
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम.
बैठक में सो रहे नहर विभाग के अधिकारी.
बिजली विभाग ने चलाया अभियान, दो पर प्राथमिकी
चौसा : चोरी से बिजली जलाकर राजस्व का नुकसान करनेवाले लोगों के खिलाफ बिजली विभाग ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में गुरुवार को चौसा के गुरुदास मठिया के समीप अभियान चलाया गया, जहां अवैध ढंग से टोका फंसा कर बिजली जलाने के आरोप में दो लोगों पर विभाग के अधिकारियों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके साथ ही 10 हजार 835 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी को रोकने के लिए यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि सूचना मिल रही थी कि चौसा में कुछ लोग अवैध ढंग से बिजली जला रहे हैं.
सूचना मिलने के साथ ही विद्युत कनीय अभियंता कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर गुरुवार को छापेमारी की गयी, जहां से गुरुदास मठिया निवासी अभिषेक कुमार और योगेंद्र पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके साथ ही दोनों पर 10 हजार 835 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




