लूटकांड के आरोपित करिया के घर सटा इश्तेहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

इश्तेहार के बाद भी नहीं किया सरेंडर, तो होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कृष्णाब्रह्म : लूटकांड के मामले में फरार चल रहे करिया यादव के घर पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चिपकाया. एक सप्ताह के अंदर अगर अभियुक्त ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जायेगी. इधर लूट के […]
विज्ञापन
इश्तेहार के बाद भी नहीं किया सरेंडर, तो होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
कृष्णाब्रह्म : लूटकांड के मामले में फरार चल रहे करिया यादव के घर पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चिपकाया. एक सप्ताह के अंदर अगर अभियुक्त ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जायेगी. इधर लूट के बाद से ही छतनवार निवासी करिया यादव फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस भी लगी हुई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि करिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश बनाये हुए है.
वहीं, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने को लेकर भी कोर्ट में आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में न्यायालय से आदेश निर्गत किया जाता है, तो जल्द ही उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि फरार चलने के स्थिति में उसके घर इश्तेहार चिपका दिया गया है. वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इश्तेहार चिपकने के बाद करिया के घरवाले काफी परेशान हो गये हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




