पूरा होने से पहले ही टूटने लगा भवन

Published at :10 Sep 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
पूरा होने से पहले ही टूटने लगा भवन

कौशल विकास केंद्र का टूटने लगा फर्श जनप्रतिनिधियों ने जतायी नाराजगी राजपुर : भारत सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को पढ़ाई के साथ स्वरोजगार के तरीके बताने के लिए प्रत्येक प्रखंड में कौशल विकास केंद्र भवन का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया जा रहा है़ इसके लिए राजपुर में […]

विज्ञापन
कौशल विकास केंद्र का टूटने लगा फर्श
जनप्रतिनिधियों ने जतायी नाराजगी
राजपुर : भारत सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को पढ़ाई के साथ स्वरोजगार के तरीके बताने के लिए प्रत्येक प्रखंड में कौशल विकास केंद्र भवन का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया जा रहा है़ इसके लिए राजपुर में भी प्रखंड मुख्यालय परिसर में इस भवन का निर्माण कार्य विगत एक माह से शुरू किया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा सही तरीके से काम नहीं करने से इस भवन के निर्माण कार्य तो दूर, फर्श ही टूट गया है़ जिसे आनन-फानन में फिर से जैसे-तैसे निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करायी गयी है़
इसको लेकर पश्चिमी जिला पार्षद प्रियंका देवी के पति सत्येंद्र चौबे ,भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिगुण सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि नींव की दिवार जोड़ने के बाद इसमें मिटी को सही तरीके से नहीं भरा गया था और तत्काल इस पर गिट्टी से ढाल दिया गया था़ ढालने के एक दिन बाद ही इसका फर्श लगभग दो से ढाई फुट तक अंदर चला गया़ इस पर इन लोगों ने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए इसे सही तरीके से बनाने का आग्रह अंचलाधिकारी से किया है़ मांग पर संज्ञान लेते हुए राजपुर अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी से संपर्क किया, तो इन्होंने कार्य एजेंसी पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन