किसानों की मदद के लिए मैं तैयार

Published at :09 Sep 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों की मदद के लिए मैं तैयार

बक्सर : स्थानीय इ-किसान भवन के सभागार में गुरुवार को बाढ़ से हुई फसल क्षति के आंकलन के लिए समीक्षात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता डीएओ रणवीर सिंह ने की. मुख्य अतिथि ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव रहे. विधायक ने कहा कि किसानों की सेवा हमारी पहली प्राथमिकता है. विपदा की घड़ी में किसानों को सरकारी सहायता दिलाने […]

विज्ञापन

बक्सर : स्थानीय इ-किसान भवन के सभागार में गुरुवार को बाढ़ से हुई फसल क्षति के आंकलन के लिए समीक्षात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता डीएओ रणवीर सिंह ने की. मुख्य अतिथि ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव रहे. विधायक ने कहा कि किसानों की सेवा हमारी पहली प्राथमिकता है. विपदा की घड़ी में किसानों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए फसलक्षति का आंकलन कृषि विभाग द्वारा अभियान चला कर किया जा रहा है, जो काबिले तारीफ है.

डीएओ ने कहा कि बाढ़ जैसी विपदा के कारण जिले के बहुतेरे किसानों की मेहनत बेरंग हो गयी है. डीएम के निदेश पर अभियान चला कर फसल क्षति का आंकलन किया जा रहा है. फसल क्षति का कुल आंकलन दस दिनों के अंदर करा लिया जायेगा, ताकि मुआवजे की राशि किसानों के बीच शीघ्र वितरित हो सके. अगर कोई किसान फसल क्षति के आंकलन से वंचित रह गया हो, तो सीधे मेरे मोबाइल नंबर 9431818799 पर संपर्क करें.

बैठक में परियोजना निदेशक देवनंदन राम, सहायक निदेशक, उद्यान सुरेंद्र राय, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कमलेश प्रसाद, अनिल तिवारी सहित सभी बीएओ तथा कृषि समन्वयक उपस्थित थे.

33 % से अधिक हुई है फसल क्षति : डीएओ ने बताया कि बाढ़ के कारण फसल को हुई क्षति का पैमाना पंचायतवार आच्छादन का तैंतीस प्रतिशत निर्धारित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन