जांच के दौरान सिपाहियों से उलझा रेलयात्री

Published at :08 Sep 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
जांच के दौरान सिपाहियों से उलझा रेलयात्री

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के स्थानीय स्टेशन पर चलाये गये सघन चेकिंग अभियान के तहत 48 लोगों को बेटिकट यात्रा करते समेत रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों से जुर्माने के रूप में 44 हजार 500 रुपये की वसूली भी की गयी. बुधवार को चलाये गये इस चेकिंग अभियान […]

विज्ञापन

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के स्थानीय स्टेशन पर चलाये गये सघन चेकिंग अभियान के तहत 48 लोगों को बेटिकट यात्रा करते समेत रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों से जुर्माने के रूप में 44 हजार 500 रुपये की वसूली भी की गयी. बुधवार को चलाये गये इस चेकिंग अभियान के

दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब बेटिकट यात्रा करते एक यात्री को पकड़ा गया. गिरफ्तार व्यक्ति आरपीएफ के जवानों से ही उलझ पड़ा. काफी देर तक हो हंगामा होते रहा. चलाये गये इस चेकिंग अभियान से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. इधर इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक मिथलेश पांडेय ने बताया कि नियमित रूप से यह चेकिंग अभियान चलता रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन