उत्तरप्रदेश के व्यवसायी के रख लिये एक लाख रुपये

Published at :06 Jul 2016 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के व्यवसायी के रख लिये एक लाख रुपये

गहना खरीदने के बाद व्यवसायी ने पैसे देने से किया इनकार 49 ग्राम के सोने के तीन हार लेकर नहीं दे रहा एक लाख बीस हजार रुपये बक्सर : बक्सर के एक स्वर्ण व्यवसायी ने यूपी के सोना के कारोबारी को करीब सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया. यूपी के व्यवसायी से गहना खरीदने […]

विज्ञापन

गहना खरीदने के बाद व्यवसायी ने पैसे देने से किया इनकार

49 ग्राम के सोने के तीन हार लेकर नहीं दे रहा एक लाख बीस हजार रुपये
बक्सर : बक्सर के एक स्वर्ण व्यवसायी ने यूपी के सोना के कारोबारी को करीब सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया. यूपी के व्यवसायी से गहना खरीदने के बाद उसने उसका पैसा हड़प लिया. इसको लेकर वाराणसी के राजा दरबार चौक निवासी सोना के कारोबारी राजन प्रसाद द्वारा नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें इटाढ़ी निवासी व्यवसायी विकास कुमार को आरोपित बनाया गया है.
पुलिस के अनुसार वाराणसी का व्यवसायी बक्सर के व्यवसायियों को गहना देता था. इसी क्रम में वह इटाढ़ी के विकास कुमार के भी संपर्क में आ गया. इसके बाद विकास कुमार द्वारा उससे अप्रैल माह में करीब 49 ग्राम के सोने के तीन हार की खरीद की गयी, जिसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार रुपये है. विकास कुमार द्वारा एक माह बाद पैसा देने की बात कही गयी थी. बाद में विकास की नीयत गड़बड़ा गयी और पैसा देने में आनाकानी करने लगा.
इसको लेकर पंचायती भी हुई, जिसके तहत तीन जुलाई को पैसा देने की बात तय हुई थी. पंचायती के आधार पर यूपी का व्यवसायी राजन कुमार तीन जुलाई को इटाढ़ी पहुंचा, तो विकास अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गया. थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रह है. आरोप सही पाने पर आभूषण दुकान विकास को नहीं बख्शा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन