डॉक्टर व प्राचार्य से मांगी रंगदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

हलकान पुलिस जुटी जांच में, लिखावट की कर रही शिनाख्त बक्सर : इन दिनों बक्सर पुलिस एक सिरफिरे की करतूत से हलकान है. दो दिनों में प्राचार्य और चिकित्सक से रंगदारी मांग कर बक्सर में सनसनी फैला दी. पुलिस अब पूरी तरह से मामले की जांच में जुट गयी है. इसके पहले भी बैंक मैनेजर […]
विज्ञापन
हलकान पुलिस जुटी जांच में, लिखावट की कर रही शिनाख्त
बक्सर : इन दिनों बक्सर पुलिस एक सिरफिरे की करतूत से हलकान है. दो दिनों में प्राचार्य और चिकित्सक से रंगदारी मांग कर बक्सर में सनसनी फैला दी. पुलिस अब पूरी तरह से मामले की जांच में जुट गयी है. इसके पहले भी बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगी गयी थी. इस संबंध में एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि रंगदारी की मांग पत्र भेज कर की जा रही है. पत्र में लिखावट एक ही जैसा प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि इसकी जांच के लिए एक टीम बनायी गयी है.
जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. इधर, इस घटना के बाद चिकित्सक और प्राचार्य के परिवार पूरी तरह से डरे और सहमे हुए हैं. प्रथम दृष्टया मामला किसी सरफिरे व्यक्ति के करतूत का प्रतीत होता है जो भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए जरूरत पड़ने पर फिंगर प्रिंट के एक्सपर्ट को भी बुलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




