सहायक तकनीकी प्रबंधक पर प्राथमिकी

बक्सर : फर्जी डिग्री के बदौलत नौकरी करना आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक को महंगा पड़ गया. जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी के आदेश के बाद परियोजना निदेशक (आत्मा) के रणवीर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि सहायक तकनीकी प्रबंधक […]
बक्सर : फर्जी डिग्री के बदौलत नौकरी करना आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक को महंगा पड़ गया. जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी के आदेश के बाद परियोजना निदेशक (आत्मा) के रणवीर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उन्होंने बताया कि सहायक तकनीकी प्रबंधक इसरार अहमद फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे थे. इसको लेकर जब जांच की गयी, तो मामला फर्जी पाया गया. उनसे स्पष्टीकरण की भी दो बार मांग की गयी, लेकिन उसका जवाब नहीं मिला. जिसके बाद डीएम ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. सहायक तकनीकी प्रबंधक पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




