दूल्हे के बाप से 40 हजार नकदी व सोने की चेन की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को नगर थाने में पीड़िता ने दी सूचना डुमरांव : नावानगर थाना क्षेत्र के रामपुर पथ पर मंगलवार की रात बाइक पर सवार दूल्हे के बाप से चार अज्ञात लुटेरों द्वारा मारपीट कर 40 हजार नकदी व सोने की चेन छीने जाने का मामला प्रकाश में आया है़ हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय […]
विज्ञापन
बुधवार को नगर थाने में पीड़िता ने दी सूचना
डुमरांव : नावानगर थाना क्षेत्र के रामपुर पथ पर मंगलवार की रात बाइक पर सवार दूल्हे के बाप से चार अज्ञात लुटेरों द्वारा मारपीट कर 40 हजार नकदी व सोने की चेन छीने जाने का मामला प्रकाश में आया है़ हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस अपना पल्ला -झाड़ रही है़ जानकारों के अनुसार 26 अप्रैल को इस माह का सबसे व्यस्त लग्न था. इस शुभ लग्न में रामपुर गांव निवासी विष्णुदत्त साह के बेटे की बारात धनबखरा गांव में गयी थी. अपने दरवाजे से दूल्हे के बाप श्री साह ने सारे बरातियों को वाहनों से धनबखरा के लिए भेज कर अपनी बाइक से जा रहे थे,
कि रास्ते में चार अज्ञात युवक बाइक को रोक कर दूल्हे के बाप से मारपीट कर बैग में रखे गये 40 हजार नकदी व चेन को लेकर फरार हो गये. इस घटना के बाद पीड़ित ने घर के परिजनों को सूचित कर बेटे की बरात में शामिल होने के लिए रवाना हो गये.
पीडि़त ने बताया कि देर शाम बरात का शुभ मुर्हुत में शामिल होना जरूरी था़ इसलिए स्थानीय थाने में नहीं पहुंच पाया़ बुधवार को इस मामले में थाने को सूचित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




