सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की मौत चौसा में झोंपड़ीनुमा घर में ढिबरी से लगी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

चौसा : प्रखंड की सिकरौल पंचायत के राजापुर गांव में बुधवार की रात घर में रखे ढिबरी से लगी आग से सुखारी राम के झोंपड़ीनुमा तीन घर जल कर राख हो गये. अगलगी की घटना में घर में रखे कपड़े, खाद्यान्न व 2800 रुपये नकदी समेत करीब पचास हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख […]
विज्ञापन
चौसा : प्रखंड की सिकरौल पंचायत के राजापुर गांव में बुधवार की रात घर में रखे ढिबरी से लगी आग से सुखारी राम के झोंपड़ीनुमा तीन घर जल कर राख हो गये. अगलगी की घटना में घर में रखे कपड़े, खाद्यान्न व 2800 रुपये नकदी समेत करीब पचास हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों की तत्परता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इसकी सूचना अंचल कार्यालय में दे दी गयी है.
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनियां मुख्य पथ पर पिकअप वैन की चपेट में आने से लालमुनि राम उम्र, 58 वर्ष पिता स्व. रामस्वरूप राम बुरी तरह से जख्मी हो गये़ ग्रामीणों ने बताया कि यह अपने खेत से गेहूं का बोझा लाने के क्रम में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन चपेट में आ गये,
जिससे वे बुरी तरह घायल हो और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बीडीओ अरविंद सिंह और थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह पीडि़त परिवार को 20 हजार रुपये का चेक दिया़ वहीं, पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया़
वहीं, दूसरी तरफ चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बनारपुर गांव के सामुदायिक भवन के सामने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार अलीमुहम्मद व साबर अंसारी उर्फ कल्लू बुरी तरह से जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल बक्सर चल रहा है. वही तीन वर्षीया बच्ची बाइक की चपेट में आने से जख्मी हो गयी़ ये बच्ची चौसा के किरण देवी की पोती बतायी जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




