विधायक की बहन की मौत के बाद समर्थक आक्रोशित

Published at :14 Apr 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक की बहन की मौत के बाद समर्थक आक्रोशित

आगजनी कर जाम की सड़क सड़क पर उतर लोगों ने जताया आक्रोश पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी आरा : बड़हरा विधायक सरोज यादव के बहन की मौत के बाद उनके समर्थक आक्रोशित हो उठे. बुधवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरा-बबुरा पथ को कोल्हरामपुर गांव के समीप जाम कर यातायात को […]

विज्ञापन

आगजनी कर जाम की सड़क

सड़क पर उतर लोगों ने जताया आक्रोश
पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
आरा : बड़हरा विधायक सरोज यादव के बहन की मौत के बाद उनके समर्थक आक्रोशित हो उठे. बुधवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरा-बबुरा पथ को कोल्हरामपुर गांव के समीप जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. इस दौरान समर्थक दोषी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर मौके पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. गत नौ अप्रैल को विधायक की बहन शैल देवी के साथ नामजद लोगों द्वारा मारपीट की गयी थी. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी.
मंगलवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस घटना को लेकर विधायक समर्थक आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर गये. लगभग चार घंटे सड़क जाम रहने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जैसे ही समर्थकों को नामजदों की कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना मिली, जिसके बाद समर्थक शांत हुये. इसके साथ ही दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सजा दिलाने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन