पंचायतों में आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन

बक्सर : सदर प्रखंड में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पांच प्रत्याशियों पर अब तक मामला दर्ज हो सका है. जबकि प्रत्याशियों द्वारा हैंडबिल व छोटे पोस्टर दीवारों व बिजली के खंभों पर जगह-जगह चिपकाये हुए देखे जा रहे हैं. इसके साथ ही मतदाताओं के दरवाजे पर भी प्रत्याशियों द्वारा चिपकाये गये हैं. […]
बक्सर : सदर प्रखंड में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पांच प्रत्याशियों पर अब तक मामला दर्ज हो सका है. जबकि प्रत्याशियों द्वारा हैंडबिल व छोटे पोस्टर दीवारों व बिजली के खंभों पर जगह-जगह चिपकाये हुए देखे जा रहे हैं. इसके साथ ही मतदाताओं के दरवाजे पर भी प्रत्याशियों द्वारा चिपकाये गये हैं.
बावजूद सदर प्रखंड में अब तक महज पांच ही आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज हो सके हैं. प्रत्याशियों को या तो आचार संहिता के संबंध में जानकारी नहीं है या मतदाता का भटकाव दूसरे प्रत्याशी के प्रति न हो जांच इसलिए मतदाताओं के दरवाजे पर अपनी बैनर रूपी उपस्थिति दर्ज करा दिये हैं.
उनकी ऐसी उपस्थिति आचार संहिता उल्लंघन का न्योता दिया है बावजूद ऐसे प्रत्याशियों पर अब तक मामला दर्ज सदर प्रखंड में नहीं किया गया है. आचार संहिता उल्लंघन का मामला सदर प्रखंड के नगर से सटे पंचायतों में हर जगह देखा जा रहा है.लेकिन प्रशासन की ओर से काई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




