पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद

Published at :12 Apr 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद

एडीजे उदय कुमार उपाध्याय ने सुनाया फैसला बक्सर, कोर्ट : अपनी ही पत्नी का गला रेतनेवाले अभियुक्त योगेंद्र ठाकुर को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह ने सश्रम आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है. जुर्माना नहीं देने की स्थिति में अभियुक्त को दो माह और जेल में बिताने पड़ेंगे. […]

विज्ञापन

एडीजे उदय कुमार उपाध्याय ने सुनाया फैसला

बक्सर, कोर्ट : अपनी ही पत्नी का गला रेतनेवाले अभियुक्त योगेंद्र ठाकुर को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह ने सश्रम आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है. जुर्माना नहीं देने की स्थिति में अभियुक्त को दो माह और जेल में बिताने पड़ेंगे. घटना 19 जून, 2010 की है. कृष्णाब्रह्म थाना के अरियांव गांव में पुलिस को यह सूचना मिली कि उसी गांव के रहनेवाले ललन ठाकुर का पुत्र योगेंद्र ठाकुर दाढ़ी बनानेवाले अस्तुरे से अपनी पत्नी के गले को बेदर्दी से काट दिया है. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां अभियुक्त की पत्नी गुडि़या देवी खून से लथपथ छटपटा रही थी.
उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. अभियोजन पक्ष ने मामले में कुल 10 गवाहों की गवाही दर्ज की थी, जिसमें सभी ने घटना को सही बताया. गवाहों ने बताया कि अभियुक्त दूसरी शादी करना चाह रहा था. साथ ही दहेज के लिए भी ससुराल पक्ष के लोगों को तंग किया करता था.दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को हत्या के संगीन अपराध में दोषी पाकर कठोर श्रम के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनायी. अभियोजन पक्ष की तरफ से अपर लोक अभियोजक आदित्य कुमार वर्मा उर्फ लड्डू जी ने बहस में हिस्सा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन