ePaper

झांसा देकर बलिया से बिहार लायी गयी लड़की से 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 08 Apr 2016 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
झांसा देकर बलिया से बिहार लायी गयी लड़की से 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बक्सर/बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की 14 वर्षीय एक लड़की को पहले झांसा देकर पहले बिहारकेबक्सर लाया गया. इसके बाद यहां छह लोगों ने उससे कथित रूप सेसामूहिकदुष्कर्म किया. बलिया पुलिस उपाधीक्षक (नगर) केसी सिंह ने आज दर्ज मुकदमे के हवाले से बताया कि गत 24 मार्च को सुनीता यादव नामक महिला शहर […]

विज्ञापन

बक्सर/बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की 14 वर्षीय एक लड़की को पहले झांसा देकर पहले बिहारकेबक्सर लाया गया. इसके बाद यहां छह लोगों ने उससे कथित रूप सेसामूहिकदुष्कर्म किया.

बलिया पुलिस उपाधीक्षक (नगर) केसी सिंह ने आज दर्ज मुकदमे के हवाले से बताया कि गत 24 मार्च को सुनीता यादव नामक महिला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 14 साल की एक लड़की को सैर-सपाटे का झांसा देकर बिहार के बक्सर जिले में ले गयी और दद्दन यादव, श्रीभगवान, देवेन्द्र, जितेंद्र, बलिराम तथा अनिल नामक व्यक्तियों के हवाले कर दिया. जिन्होंने उससे कई दिनों तक कथित सामूहिक दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तरफ से कल बलिया शहर कोतवाली में भादंवि की धाराओं के तहत सामूहिक दुष्कर्म तथा आपराधिक साजिश के आरोप तथा पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. यूपी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन